03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कोविड काल में अनाथ हुई युवतियों की शादी करवाएगी यूपी सरकार

एफएनएन, लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड काल के दौरान अनाथ युवतियों की शादी कराने का फैसला लिया है। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत कोविड-19 से अनाथ हुई युवतियों की शादी के लिए एक लाख एक हजार रुपये जिला प्रोबेशन के माध्यम से दिए जाएंगे। इसके लिए जिले में युवतियों का डाटा एकत्र किया जा रहा है। जिनके माता पिता की कोरोना से मौत हो गई है। साथ ही उनकी आर्थिक स्थित भी ठीक नहीं है। इससे पहले सरकार ने इनके भरण पोषण, शिक्षा व चिकित्सा की जिम्मेदारी ली है। अब फैसला लिया गया है कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में चयनित ऐसी किशोरियां जो बालिग हो रही हैं उनके शादी के लिए सरकार एक लाख एक हजार रुपये देगी। विवाह के लिए निर्धारित तिथि को वर की आयु 21, वधू की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। इसमें आवेदन के लिए लाभार्थी व अभिभावक की फोटो सहित पूर्ण आवेदन पत्र, माता पिता या वैध संरक्षक का मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना होगा। विवाह की तिथि के 90 दिन पहले से लेकर 90 दिन बाद तक ग्राम पंचायत अधिकारी, बीडीओ या जिला प्रोबेशन विभाग में आवेदन किया जा सकेगा। जिले में 52 बच्चे योजना का लाभ ले रहे हैं इनमें 27 लड़कियां हैं। इनमें जो बालिग होती जाएंगी उनकी शादी में भी सरकार आर्थिक मदद करेगी।

 

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img