03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी : भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, पीएम मोदी भी शामिल, उम्मीदवारों की लिस्ट पर लगेगी मुहर

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, लखनऊ : यूपी में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही सत्ताधारी पार्टी भाजपा अपने उम्मीदवारों के नामों पर मंथन कर रही है। दिल्ली में दो दिन चली मैराथन बैठक के बाद आज कुछ उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाएंगे। इसी सिलसिले में दिल्ली में स्थित भाजपा कार्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो रही है। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, अनुराग ठाकुर, धर्मेंद्र प्रधान और सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद हैं। पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक में शामिल होंगे।

  • जल्द हो सकता है उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

आज होने वाली बैठक के बाद भाजपा अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान एक-दो दिन में कर सकती है। फिलहाल पहले और दूसरे चरण के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी।

  • सीएम योगी का अयोध्या से चुनाव लड़ना तय

वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में हुई बैठक में इस पर सहमति बन चुकी है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद इसको लेकर औपचारिक ऐलान किया जाएगा। दिल्ली में हुई बैठक में अमित शाह, बीएल संतोष और प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के साथ योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की।

  • बागियों ने बढ़ाई टेंशन

उधर, विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में विधायकों और मंत्रियों के इस्तीफे ने आलाकमान की टेंशन बढ़ा दी है। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद योगी सरकार में वन, पर्यावरण और जन्तु उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। कानपुर में बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक भगवती सागर, बांदा की तिंदवारी सीट से विधायक बृजेश प्रजापति और शाहजहांपुर के तिलहर से विधायक रोशन लाल वर्मा भी भाजपा से इस्तीफा दे चुके हैं।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img