03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी विधानसभा चुनाव : उन्नाव में दो बूथों पर सुबह से नहीं पड़ा एक भी वोट, ग्रामीणों में है नाराजगी

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ : यूपी विधानसभा चुनाव में उन्नाव जनपद के सफीपुर और मोहान विधानसभा क्षेत्र में मतदान दिवस पर ग्रामीणों का गुस्सा बाहर आ गया है। यहां दो बूथों पर सुबह सात बजे से एक भी मतदाता वोट डालने नहीं आया है। पीठासीन अधिकारी ने समझाने का प्रयास किया है लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हैं और बड़े अफसर को बुलाने की मांग पर अड़े हैं। दोनों ही गांवों में ग्रामीणों में संपर्क मार्ग न बनने को लेकर नाराजगी है।

सफीपुर विधानसभा क्षेत्र के मियागंज ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरि गढ़ी के मजरा पैगंबरपुर औराई का मजरा गौरा खुर्द के लोगों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का एलान कर दिया है। दोनों जगहों के लिए बनाए गए बूथ संख्या 355 गौरा खुर्द में सुबह से एक भी वोट नहीं पड़ा है। दो गांवों को जोड़ने वाले मार्ग को बनवाने के लिए ग्रामीण मतदान नहीं करने पर अड़ गए हैं।

खंड विकास अधिकारी मियागंज दिनेश कुमार यादव ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से वोट देने की अपील की है लेकिन वे मानने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों ने बडे़ अधिकारी को बुलाने व लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही मतदान करने की बात कह रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा अश्वासन तो सभी देते हैं लेकिन कोई पूरा नहीं करता हैं। यहां खड़ंजा जगह जगह टूटा हुआ है और गड्ढे होने से आवागमन में दिक्कत होती है।

इसी तरह मोहान विधान सभा क्षेत्र की मल्झा बूथ पर 960 मतदाता है। इसमें से पुरुष मतदाता 560, महिला मतदाता 453 है। सुबह सात बजे से इस बूथ पर भी मतदान नहीं हुआ है। ग्रामीणों को समझाने के लिए तहसीलदार श्रीकृष्ण, इंस्पेक्टर राजेश पाठक, चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव पहुंचे लेकिन ग्रामीणों ने वोट डालने से मना कर दिया है। ग्रामीण सड़क बनवाने की मांग कर रहे हैं।

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img