03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

राष्ट्रीय राजमार्ग और राजमार्ग के किनारे लगा दिए यूनिपोल और होर्डिंग, हाईकोर्ट के आदेशों का खुला उल्लंघन

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : रुद्रपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग और राजमार्गों के किनारे यूनिपोल और होर्डिंग लगाकर हाईकोर्ट के आदेशों का खुला मख़ौल उड़ाया जा रहा है। कोर्ट के आदेशों की इस नाफरमानी को लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। आपको बता दें कि रुद्रपुर शहर में जहां-तहाँ यूनिपोल और होर्डिंग लगा दिए गए हैं। इसका ठेका हल्द्वानी की बाबा एडवरटाइजिंग एजेंसी के नाम है।

जी-20 के बाद एजेंसी ने नियमों को दरकिनार रखते हुए पूरे शहर को होर्डिंग और यूनिपोल से पेट दिया गया है। उन स्थानों पर भी होर्डिंग लगा दिए गए हैं, जहां प्रतिबंधित हैं।

मसलन हाईवे के किनारे यूनिपोल नहीं लगाई जा सकते, ऐसा हाई कोर्ट का आदेश भी है, इसके बावजूद नियमों को नजर अंदाज किया जा रहा है। हाईवे के दोनों ओर होर्डिंग और यूनिपोल लगने से दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है।

इसको लेकर भूरारानी के रहने वाले स्वामी आधार श्रीवास्तव ने नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया है। उन्होंने उच्च न्यायालय की रिट संख्या 178/2016 शमशाद अहमद बनाम राज्य सरकार का भी जिक्र किया है, जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राजमार्ग के दोनों ओर 55 फीट के दायरे में कोई भी यूनिपोल अथवा होर्डिंग लगाए जाने को अवैध बताया गया है।

 

उन्होंने ठेकेदार की मनमानी को रोकने की मांग की है, ताकि कोई दुर्घटना न होने पाए। विदित हो कि राजमार्ग, बायपास रोड, डीडी चौक गांधी पार्क एवं अन्य स्थानों पर अवैध रूप से यूनिपोल और होर्डिंग लगाए गए हैं। अब देखना यह होगा कि नगर आयुक्त इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।

Hot this week

Pithoragarh में भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद, BRO ने शुरू किया मलबा हटाने का काम

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़...

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Topics

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img