03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम योगी रखेंगे पशु चिकित्सा महाविद्यालय की आधारशिला, देंगे 49 विकास परियोजनाओं की सौगात

Spread the love

एफएनएन, गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी तीन मार्च को गोरखपुर के ताल नदोर में पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। इसे भविष्य में विश्वविद्यालय के रूप में अपग्रेड कर दिया जाएगा। इसके एक दिन पहले दो मार्च को सीएम योगी महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित कार्यक्रम में जिले को 1007 करोड़ रुपये की 49 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

गोरखपुर में बनने वाला पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान, मथुरा से संबद्ध होगा। इसके बन जाने से पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी बिहार और पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के पशुपालकों को भी काफी फायदा होगा। इस महाविद्यालय को क्रमवार तीन चरणों में विकसित किया जाएगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इसके लिए गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर स्थित ताल नदोर में 80 एकड़ भूमि चिन्हित की जा चुकी है। पहले चरण के निर्माण पर 228 करोड़ रुपये की लागत आएगी। कार्यदायी संस्था के रूप में लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदार दी गई है।

महाविद्यालय के परिसर में हॉस्पिटल ब्लॉक, एकेडमिक ब्लॉक, स्टाफ क्वार्टर, छात्रावास जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ पशु चिकित्सा विज्ञान से जुड़ी विभिन्न विधाओं के शोध अध्ययन केंद्रों की स्थापना की जाएगी। महाविद्यालय परिसर को ‘नेट जीरो एनर्जी’ की अवधारणा पर विकसित किया जाएगा। प्रारंभिक चरण में यहां स्नातक स्तर पर 100 छात्रों के प्रवेश की व्यवस्था होगी। ताल नदोर में मुख्यमंत्री तीन मार्च को दोपहर बाद महाविद्यालय के निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

इसके एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर बाद महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वह 1007 करोड़ रुपये की 49 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

इनमें करीब 954 करोड़ रुपये से अधिक की 35 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 53 करोड़ रुपये से अधिक की 14 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। लोकार्पण और शिलान्यास की परियोजनाओं में बाढ़ बचाव, फ्लाई ओवर, सड़क एवं नाली निर्माण, कलेक्ट्रेट परिसर में डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में आवासीय एवं अनावासीय भवनों का निर्माण, एमईएस ऑफिस की शिफ्टिंग, पर्यटन विकास के कार्य सम्मिलित हैं।

Hot this week

Digital Arrest कर वरिष्ठ महिला से 1.20 करोड़ की ठगी, उत्तराखंड STF ने मालदा से आरोपी दबोचा

एफएनएन, देहरादून : Digital Arrest उत्तराखंड STF ने डिजिटल अरेस्ट...

Satya Niketan बिल्डिंग हादसा : मौतों का आंकड़ा 7 पहुंचा, मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें

एफएनएन, दिल्ली : Satya Niketan दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य...

Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह...

Haldwani शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, आज सीएम आवास का करेगी घेराव

एफएनएन, देहरादून : Haldwani में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Topics

Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img