Monday, February 23, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड में 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर लागू होगी समान नागरिक...

उत्तराखंड में 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर लागू होगी समान नागरिक संहिता

विशेषज्ञ समिति ने सीएम को सौंपा नियमावली का अंतिम ड्राफ्ट, धामी ने भी किया इशारा

एफएनएन ब्यूरो, देहरादून-उत्तराखंड। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) अब जल्द ही लागू होने जा रहा है। शुक्रवार को विशेषज्ञ समिति ने यूसीसी नियमावली का अंतिम ड्राफ्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप दिया है। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि सभी को समान न्याय और समान अवसर सुनिश्चित कराने के लिए यूसीसी जल्द लागू कराया जाएगा।

नाै नवंबर को ही लागू होगा यूसीसी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों घोषणा की थी कि सरकार नौ नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस पर यूसीसी लागू करना चाहती है। समिति द्वारा नियमावली का फाइनल ड्राफ्ट सीएम को साैंपे जाने के बाद अब यूसीसी उत्तराखंड में पूर्व निर्धारित तिथि नाै नवंबर को लागू हो जाने की पूरी उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments