Thursday, March 5, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडप्रतापपुर चौकी इंचार्ज रूबी मौर्या के नेतृत्व में पुलिस ने सागौन की...

प्रतापपुर चौकी इंचार्ज रूबी मौर्या के नेतृत्व में पुलिस ने सागौन की अवैध लकड़ी एवं प्रतिबंधित कछुए के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

एफएनएन, काशीपुर : सागौन की अवैध लकड़ी एवं प्रतिबंधित कछुए के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर वन विभाग को सौंपा गया है। प्रतापपुर पुलिस चौकी इंचार्ज रूबी मौर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को कच्ची शराब के खिलाफ चलाये गये चैकिंग अभियान के दौरान ग्राम गोपीपुरा में एक घर पर छापा मारा तो वहां सागौन की लकड़िया व एक प्रतिबंधित कछुआ मिला। पुलिस द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।

सूचना पर वन विभाग के उपनिरीक्षक हरिराम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चेकिंग की। साथ ही 16 गिल्टे सागौन की लकड़ी व प्रतिबंधित कछुआ कब्जे में ले लिया। प्रतापपुर पुलिस चैकी इंचार्ज रूबी मौर्या ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त संतोख सिंह पुत्र अंचल सिंह निवासी ग्राम गोपीपुरा को बरामद माल के साथ वन विभाग टीम को सौंपा गया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल दीपक जोशी, राजवीर सिंह, गोविंद पंत व ताजवीर शाही थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments