03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

यूकेपीएससी के सेक्शन ऑफिसर ने अपनी पत्नी के माध्यम से लीक कराया था पटवारी/लेखपाल परीक्षा का पेपर, चार गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : एक हाकम सिंह रावत जेल में है, तो बाहर कौन हाकम पैदा हो गया? ऐसा इसलिए की एक बार फिर से उत्तराखंड में एक बेहद महत्वपूर्ण परीक्षा का पेपर लीक हो गया है। बड़ी बात यह है कि इस परीक्षा को लेकर बड़े बड़े दावे किए गए थे, कहा गया था कि इस बार इलेक्शन मोड में परीक्षाएं होंगी, सब कुछ सीक्रेट होगा, चप्पे चप्पे पर निगरानी होगी लेकिन हाकम सिंह रावत पार्ट-02 शुरू हो गया, और प्रदेश के युवाओं के साथ एक बार फिर छल किया गया।

पटवारी परीक्षा का भी पेपर लीक होने की आशंका 4 दिन पहले ही जता दी गई थी। इस मामले में चार लोगों को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक परीक्षा से एक दिन पहले पेपर हल कराया गया था। बड़ी बात यह भी है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने ये परीक्षा कराई थी। अब इस मामले में लोक सेवा आयोग उत्तराखंड के सभी बड़े जिम्मेदारों ने चुप्पी साध रखी है।

13 जिलों में 8 जनवरी 2023 को UKPSC पटवारी/लेखपाल परीक्षा हुई थी। परीक्षा में हजारों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 29 दिसंबर को आयोग की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी किये गए थे। UKPSC ने 391 पटवारी पदों के लिए भर्तियां जारी की थी। अब इस पेपर की लीक होने की खबर सामने आ रही है। सबसे बड़ा सवाल…ये नया हाकम सिंह रावत कहां से आ गया? हाकम सिंह रावत यानी उत्तराखंड की भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक करवाने वाला मास्टरमाइंड। तो हम आपको बताते है।

आयोग के भीतर के कर्मचारियों की ही इस मामले में संलिप्तता मिली है। 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ ने इस मामले में हरिद्वार के कनखल थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया है। एसटीएफ की मानें तो यूकेपीएससी के सेक्शन ऑफिसर चतुर्वेदी ने अपनी पत्नी के माध्यम से ही पेपर लीक कराया था और बाद में इसे मोटी रकम लेकर बेचा गया। बिहारीगढ़ और क्षेत्र के छात्रों को रही है पेपर तैयार कराया गया। 35 छात्रों ने इस पेपर को खरीदा। संजीव चतुर्वेदी से फिलहाल एसडीएम ने साढ़े 22 लाख रुपए भी बरामद किए गए हैं। अब आगे की कार्रवाई किस ओर बढ़ती है, यह देखना होगा।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img