03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उधमसिंह नगर: टांडा रेंज की भटभोज बीट से तस्करों ने बड़ी संख्या में काटे बेशकीमती पेड़

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर:  तराई केंद्रीय वन प्रभाग के जंगल से बड़ी संख्या में तस्करों ने शीशम, खैर और सागौन के पेड़ काटकर ठिकाने लगा दिए। मामला उजागर होने से वनकर्मियों में खलबली मची हुई है। मामले को दबाने की भरसक कोशिश की जा रही है। वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त के निर्देश पर एसडीओ अवैध लकड़ी कटान की जांच कर रहे हैं। अवैध कटान के मामले में वनकर्मियों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है।

टांडा रेंज के जंगल में स्थित बेशकीमती पेड़ों पर तस्करों की नजरें टिकी रहती हैं। वे मौका पाकर पेड़ों पर आरी चला देते है। करीब एक हफ्ते पहले तस्करों ने रेंज की भटभोज बीट से कई पेड़ काट दिए और गिल्टे बनाकर जंगल से ले गए। यह पूरा मामला दबा रहा लेकिन किसी ने वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त से शिकायत कर दी। इसके बाद से रेंजकर्मियों में अफरातफरी मची हुई है। सूत्रों के अनुसार तस्करों ने 13 से अधिक पेड़ काटे हैं और इनमें कई के ठूंठ भी वनकर्मियों को मिल चुके हैं।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पूरे मामले में एक गूजर की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। बड़ा सवाल है कि इतनी बड़ी संख्या में पेड़ कटने की भनक रोजाना जंगल में गश्त का दावा करने वाले वनकर्मियों को कैसे नहीं लगी। डीएफओ यूसी तिवारी ने बताया कि टांडा रेंज से पेड़ कटाने की शिकायत पर वन संरक्षक ने एसडीओ को जांच दी है। एसडीओ की जांच रिपोर्ट के बाद ही इस संबंध में कुछ बताया जा सकेगा। फिलहाल एसडीओ जांच कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें…वट सावित्री व्रत पर महिलाएं कर रही हैं वट वृक्ष की पूजा, मंदिरों में उमड़ी भीड़

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img