Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडपौने आठ किलो गांजे के साथ दो महिलाएं और एक पुरुष तस्कर...

पौने आठ किलो गांजे के साथ दो महिलाएं और एक पुरुष तस्कर गिरफ्तार

विलासपुर, रामपुर के तस्कर को रुद्रपुर में गांजे की डिलीवरी देने छपरा, बिहार से आई थीं दोनों

एफएनएन ब्यूरो, रुद्रपुर-ऊधमसिंह नगर-उत्तराखंड। रुद्रपुर में रेलवे स्टेशन रोड पर पुलिस ने लगभग पौने आठ किलो गांजे के साथ दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई दोनों महिलाएं पूजा और सरिता बिहार के छपरा जिले की हैं जबकि सोनू साहनी विलासपुर रामपुर का रहने वाला है। आरोपियों के कब्जे से सात किलो 703 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। महिलाएं बिहार से गांजा लेकर आई थीं और रुद्रपुर में सोनू को डिलीवरी देने ही वाली थीं। तभी सटीक मुखबिरी पर पुलिस ने तीनों को गांजे के साथ पकड़ लिया। तीनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments