03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

शादी का झांसा देकर चचेरे भाई ने युवती से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी से किया इनकार

Spread the love

एफएनएन, रुड़कीः उत्तराखंड के रूड़की में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल, यह मामला गंगनहर कोतवाली क्षेत्र का है जहां पर एक युवती ने अपने चचेरे भाई पर शादी का झांसा देकर छह माह से लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है और युवती 5 माह की गर्भवती भी है। ऐसे में युवक ने शादी से इंकार कर दिया है। इसके चलते युवती के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

प्राप्त सूचना के मुताबिक रूड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती के पेट में दर्द होने पर उसके परिजन युवती को दवाई दिलाने के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने उन्हें ऐसी बात बताई कि उनकी आंखे फटी की फटी रह गई। दरअसल, जब डॉक्टर ने उसकी जांच की तो पता चला कि युवती पांच माह की गर्भवती है। वहीं डॉक्टर ने जब उन्हें पूरी बात बताई तो युवती के परिवार के लोग दंग रह गए। युवती के मुताबिक इसके पीछे उसके चचेरे भाई की करतूत है। युवती ने बताया कि करीब 6 माह पहले जब परिवार के सभी लोग बाहर गए हुए थे तो उसका चचेरा भाई उनके घर आया था और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

आरोप है कि चचेरा भाई उसे शादी का झांसा देकर छह माह तक दुष्कर्म करता रहा। लेकिन अब वह शादी करने से साफ इंकार कर रहा है। इसके बाद युवती के परिजनों ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। वहीं इस मामले में सीओ रूड़की नरेंद्र पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- पौने आठ किलो गांजे के साथ दो महिलाएं और एक पुरुष तस्कर गिरफ्तार

Hot this week

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img