Sunday, March 1, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश में दो ट्रेनें आपस में टकराईं, 13 लोगों की मौत, कई...

बांग्लादेश में दो ट्रेनें आपस में टकराईं, 13 लोगों की मौत, कई घायल

एफएनएन, ढाका :  बांग्लादेश में सोमवार को दो ट्रेनें आपस में टकरा गईं, जिससे 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई अन्य घायल हो गए।

  • शाम सवा चार बजे हुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा शाम को सवा चार बजे के करीब हुआ। राजधानी ढाका से लगभग 80 किलोमीटर (50 मील) दूर भैरब में पैसेंजर ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई। ट्रेन किशोरगढ़ से ढाका जा रही थी। स्थानीय पुलिस अधिकारी सिराजुल इस्लाम ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि बचाव अभियान जारी है।

  • कई लोग डिब्बों के नीचे फंसे

बीडीन्यूज24 ने भैरब रेलवे स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि अब तक 13 शव मिले हैं। कई लोग अभी भी क्षतिग्रस्त डिब्बों के नीचे फंसे हुए थे।

ढाका रेलवे पुलिस के अधीक्षक अनवर हुसैन ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि मालगाड़ी पीछे से एगारो सिंधुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे दो डिब्बे टकरा गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments