03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव परिवार संग पहुंचे केदारनाथ दर्शन के लिए, एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव और बच्चों के साथ इंडिगो की फ्लाइट से लखनऊ से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वह ताज होटल शिवपुरी के लिए रवाना हुए। अखिलेश यादव अपनी पत्नी और बच्चों संग मंगलवार को केदारनाथ दर्शन को रवाना होंगे। वह परिवार संग शाम करीब 4:30 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। उनके आने की सूचना पर दर्जनों समाजवादी कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।

उत्तराखंड में संगठन अधिक मजबूत नहीं : अखिलेश

एयरपोर्ट पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव और उनके परिवार का स्वागत किया। यहां उन्होंने भानियावाला निवासी साहिल कुरैशी को कजाकिस्तान में पावरलिफ्टिंग में बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया।

एयरपोर्ट पर बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तराखंड में उनका संगठन अधिक मजबूत नहीं है। लेकिन इस पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि उनकी सरकार सत्ता में आती है तो खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर सरकारी नौकरियों में लाभ दिया जाएगा।

Hot this week

Haldwani Base अस्पताल की इमरजेंसी में हमला, घायल युवक के साथी पर धारदार हथियार से वार

एफएनएन, हल्द्वानी : हल्द्वानी के बेस अस्पताल में उस...

Rahul Gandhi का छात्र संवाद राजनीतिक ड्रामा, युवाओं का समय किया बर्बाद: महेंद्र भट्ट

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र...

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img