Thursday, March 5, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडटनकपुर में शारदा नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे, खोज में...

टनकपुर में शारदा नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे, खोज में जुटी टीम

एफएनएन, टनकपुर : उत्तराखंड के टनकपुर में मंगलवार दोपहर शारदा घाट में नहाते वक्त दो किशोर डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस की तैराक टीम और एसडीएम मौके पर पहुंचे। टीम ने बच्चों की खोज शुरू की। लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

पुलिस के मुताबिक, डूबने वाले किशोरों के नाम अंकित(10) निवासी फरीदपुर बरेली व अमित(8) पुत्र हरीश राज निवासी शारदा चुंगी टनकपुर(मूल निवासी भोलापुर पीलीभीत)है।

बताया जा रहा है कि अंकित अपनी नानी के घर टनकपुर आया हुआ था। अमित के माता-पिता टनकपुर में किराए पर रहकर मजदूरी करते हैं। दोनों दोपहर को नहाने शारदा नदी के तट पर चले गए, जिस दौरान दोनों डूब गए।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments