Wednesday, March 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडभाजपा नेता संदीप कार्की की हत्या में दो सगे भाई और पिता...

भाजपा नेता संदीप कार्की की हत्या में दो सगे भाई और पिता गिरफ्तार

एफएनएन, रुद्रपुर : उधमसिंहनगर के शांतिपुरी में बीजेपी नेता संदीप कार्की की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मुख्य अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त अवैध पिस्टल, कारतूस के साथ ही कार भी बरामद की है। बीते 14 मई को बीजेपी मंडल महामंत्री संदीप कार्की की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में मुख्य अभियुक्त ललित मेहता, उसके पिता मोहन और भाई दीपक के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

एसएसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है। ललित के पांच वाहनों को अवैध खनन में सीज किया गया और अवैध खनन से अर्जित अन्य संपत्ति को भी सीज करने की कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही ललित और उसके भाई दीपक के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही लाइसेंसी असलहे रखने वाले खनन कारोबारियों की सूची बना रहे हैं और कोई घटना में उनकी लिप्तता मिलने पर उनके लाईसेन्स कैंसिल करने के साथ ही वाहनों को सीज किया जाएगा

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments