03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राजधानी में LPG संकट: कमर्शियल सिलिंडरों की डिलीवरी पर रोक

एफएनएन, देहरादून : सरकार ने अब  गैस बुकिंग का समय 25 दिन कर दिया है। जिसके चलते अब कॉमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई बाधित हुई है।

शहर में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर संकट की स्थिति बन गई है। सप्लाई में आई बाधा के कारण दून में करीब दो दिन का बैकलॉग हो गया है। स्थिति को देखते हुए फिलहाल कमर्शियल गैस सिलिंडरों की सामान्य आपूर्ति पर रोक लगा दी गई है। वहीं, बुकिंग नंबर भी ठीक से काम नहीं कर रहा है। जिसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।

जानकारी के अनुसार, गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि कमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई केवल आवश्यक सेवाओं को ही की जाए। इसके तहत शहर के अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों को ही कमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि जरूरी सेवाएं प्रभावित न हों।

वहीं होटल, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को फिलहाल कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिल पाएंगे। इससे कारोबारियों की परेशानी बढ़ने की आशंका है। गैस एजेंसी से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि सप्लाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं और बैकलॉग खत्म होने के बाद जल्द ही सामान्य आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
उधर, शहर के कई इलाकों में लोगों को सिलिंडरों की डिलीवरी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने लोगों से धैर्य बनाए रखने और अनावश्यक गैस की बुकिंग न करने की अपील की है। उन्होंने कहा अगले दो दिनों में बैकलॉग खत्म करने का प्रयास होगा।

Hot this week

Topics

Rudrapur : तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, मामा-भांजे की मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img