03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आरटीओ कार्यालय मे मारा छापा, आरटीओ दिनेश पठोई को किया सस्पेंड

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राजधानी देहरादून स्थित आरटीओ कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। सुबह करीब दस बजे मुख्‍यमंत्री के अचानक आरटीओ पहुंचने से हड़कंप मच गया।

  • बेहद कम संख्या में पहुंचे थे अधिकारी और कर्मचारी

मुख्यमंत्री के छापे के दौरान अधिकारी और कर्मचारी बेहद कम संख्या में पहुंचे थे। इस दौरान 80 प्रतिशत कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इससे नाराज मुख्यमंत्री ने कार्रवाई की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आरटीओ दिनेश पठोई को सस्पेंड कर दिया।

औचक निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पाया कि आरटीओ कार्यालय में आम जनता अपने वाहनों से संबंधित कार्यों के लिए सुबह नौ बजे से मौजूद थी, लेकिन कार्यालय में कुछ कर्मचारियों को छोड़कर आरटीओ के मुख्य अधिकारी दिनेश चंद्र पिठोई मौजूद नहीं थे। उनके साथ ही काफी कर्मचारी सुबह के 10:30 बजे होने के बावजूद मौजूद नहीं थे ।

कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारी की लापरवाही देखकर मुख्यमंत्री ने आरटीओ दिनेश चन्द्र पठोई को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी को निर्देश देते हुए कहा कि जितने भी कर्मचारी समय होने के बावजूद उपस्थित नहीं हैं। उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img