03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

शटरिंग खोलते समय गड्ढे में गिरे दो मजदूर, गैस के कारण दम घुटने से दोनों की मौत

Spread the love

एफएनएन: रुड़की में सेटरिंग का सामान खोलते हुए दो मजदूर एक गहरे गड्ढे में जा गिरे। गड्ढे में गैस बनने की वजह से दोनों मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। जबकि एक अन्य मजदूर बेहोश हो गया। उसे रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मंगलौर कोतवाली पुलिस के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव रणसूरा निवासी राशिद ( 45) और उस्मान ( 22) मजदूरी करते हैं। सोमवार सुबह दोनों मंगलोर क्षेत्र के जैनपुर झंझेड़ी गांव निवासी एक ग्रामीण के घर की शटरिंग खोलने गए थे। उनके साथ गांव निवासी एक मजदूर भी काम कर रहा था।

तीसरे मजदूर का चल रहा इलाज अस्पताल
बताया जा रहा है कि जहां पर तीनों शटरिंग का सामान खोल रहे थे उसके पास ही करीब 10 से 12 फीट गहरा गड्ढा था, जिसमें रशीद और उस्मान गिर गए। साथ में काम कर रहे एक मजदूर ने शोर मचाया और दोनों को बचाने का प्रयास किया तो वह भी गड्ढे में गिरकर बेहोश हो गया।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तीनों को गड्ढे से बाहर निकाला। साथ ही तीनों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टर ने रशीद और उस्मान को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरे मजदूर का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि जानकारी लेने पर पता चला है कि जिस गड्ढे में मजदूर गिरे थे वह काफी पुराना है। जिसमें गैस बनी हुई थी। डॉक्टरों का कहना है कि गड्ढे में गैस होने की वजह से दोनों की दम घुटने से मौत हुई है। वही रुड़की के सिविल अस्पताल में परिजन और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। दोनों की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img