Friday, March 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडगुरुकुल में दो दिवसीय इंटर स्कूल खेल महोत्सव गुरुकुलाथन का हुआ आयोजन

गुरुकुल में दो दिवसीय इंटर स्कूल खेल महोत्सव गुरुकुलाथन का हुआ आयोजन

एफएनएन, किच्छा: गुरुकुल में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव गुरुकुलाथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मनोज सरकार, मेडलिस्ट पैरालिम्पिक्स, अर्जुन अवार्डी, विद्यालय चेयरमैन दिनेश भाटिया व फाउंडर प्रिंसिपल रेखा भाटिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर रुद्रपुर शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष हरीश दनाई उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रथम दिन नर्सरी से कक्षा 3 व दूसरे दिन कक्षा 4 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के साथ साथ अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग 100 मी़ दौड़, बैलून रेस, हुल्ला हूप, सैक रेस, बैक रेस, 1-लेग रेस, 3-लेग रेस, स्लो साइकिल रेस, रिले रेस, बकेट रेस, रिंग रेस, बॉल बैलेंसिंग रेस, रस्साकस्सी सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

महोत्सव के दौरान विभिन्न खेलों में जीतने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा, विजेताओं को ट्रॉफियां और प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। सभी विद्यार्थियों ने जोश के साथ प्रतिभाग किया। महोत्सव में भाग लेने वाले छात्रों का उत्साह और जोश देखकर यह साफ था कि इस खेल महोत्सव ने उनके अंदर खेलों के प्रति नई जागरूकता और प्रेरणा पैदा की है। सबसे महत्त्वपूर्ण अभिभावकों के द्वारा प्रतिभाग करना था, जिससे उनके पाल्यों का उत्साह देखने लायक था।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मनोज सरकार ने विजयी प्रतिभागियों को मैडल देकर सम्मानित किया और कहा कि खेलों से हमारा शारीरिक व मानसिक विकास होता है। बच्चों में नेतृत्व की भावना विकसित करने के लिए यह आवश्यक है एवं खेल शिक्षा का महत्वपूर्ण अंग है। अत: बच्चों को खेलों में उत्साह के साथ भाग लेना चाहिए। विद्यालय चेयरमैन दिनेश भाटिया कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। विद्यालय की परंपरा के अनुसार विद्यालय के छात्रों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर उनके माता पिता को विशष्ट अतिथि के रूप में सम्मानित किया जाता है और गौरी भाटिया व देव भाटिया ने नीट व एम्.बी.बी.एस. में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिसके कारण दोनों विद्यार्थी के माता रेखा भाटिया पिता दिनेश भाटिया को सम्मानित किया।

खेल प्रतियोगिता का समापन करते हुए विद्यालय प्रबंधक डॉ. चमन भाटिया ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सामूहिक भावना को बढ़ावा देते हैं। खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना और उनकी समग्र विकास की दिशा में एक कदम और बढ़ाना था। इससे बच्चों में स्नेह और मित्रता का भाव जागृत होता हैं। विद्यालय प्रधानाचार्य डेमियन एंथोनी ने विद्यालय प्रशासन को धन्यवाद् देते हुए सभी विद्यार्थियों को इस प्रकार की सभी प्रतियोगिताएं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में उपप्रधानाचार्या स्मिता सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments