03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सहारनपुर: नशेड़ी दुल्हन: सुहागरात पर की बीयर और गांजे की डिमांड

Spread the love

एफएनएन, सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इस मामले को सुनकर हर कोई हौरान है, यहां तक कि शिकायत सुनने के बाद पुलिसकर्मियों के पैरो तले जमीं खिसक गई। दरअसल यहां पर एक युवक ने अपनी दुल्हन पर आरोप लगाया है कि सुहागरात पर दिखाई की रस्‍म के दौरान उसकी पत्नी बीयर और गांजे की डिमांड करने लगी। युवक ने जब यह बात अपने घर वालों को बताई तो यह बात थाने तक पहुंच गई।

यह पूरा मामला जिले के पुराने शहर की है। एक कॉलोनी में रहने वाले युवक की कुछ दिन पहले शादी हुई थी। युवक का आरोप है कि बीयर और गांजा के अलावा दुल्‍हन ने बकरे का मांस लाने के लिए भी कह दिया। इतना ही नहीं दूल्हे ने यह आरोप लगाया है कि उसकी मांस मदिरा का डिमांड करने वाली पत्नी लड़की नहीं है बल्कि वह एक थर्ड जेंडर है। फिलहाल युवक ने साफ कर दिया है कि वह एक गांजा और मांस खाने वाली महिला के साथ नहीं रहना चाहता है।

दोनों पक्ष थाने भले पहुंच गया हो लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। वहीं इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। पुलिस दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति और रिश्‍तेदारों को बुलाकर मामला निपटाने का प्रयास कर रही है। यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पर्यटक नगरी नैनीताल में खाई में गिरे दो लोगों को, SDRF ने सकुशल बाहर निकाला

Hot this week

Bitcoin Scam में ED का बड़ा एक्शन, 8.54 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

एफएनएन, देहरादून : Bitcoin Scam प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने...

Haridwar में नशीले सिरप का बड़ा भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में नशे...

Greater Noida की चिप फैक्ट्री में भीषण आग, रेस्क्यू के दौरान 2 फायरकर्मियों की मौत

एफएनएन, नई दिल्ली : Greater Noida के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र...

Topics

Bitcoin Scam में ED का बड़ा एक्शन, 8.54 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

एफएनएन, देहरादून : Bitcoin Scam प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने...

Haridwar में नशीले सिरप का बड़ा भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में नशे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img