03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में 21 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को मिली स्कॉलरशिप

एफएनएन, उत्तराखंड : उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को चौथे दिन प्रश्नकाल में राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए अभी तक प्रदेश के 21 हजार 743 बच्चों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्रदान की जा चुकी है। इसमें मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में सबसे ज्यादा 17 हजार 852 मेधावी बच्चे लाभान्वित हुए हैं।

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि धामी सरकार ने समस्त छात्रवृत्ति योजनाओं के पात्र मेधावी बच्चों में अभी तक 17 करोड़ 67 लाख 77 हजार तीन सौ की धनराशि वितरित की है। विद्यालयी शिक्षा मंत्री ने बताया कि राज्य में मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के साथ ही डॉ शिवानंद नौटियाल स्मृति छात्रवृत्ति योजना, श्रीदेव सुमन राज्य योग्यता छात्रवृत्ति योजना, राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कोर छात्रवृत्ति योजना संचालित की जा रही है। इसके अलावा, प्रदेश से बाहर के सैनिक स्कूल में पढ़ रहे मेधावी छात्रों को भी धामी सरकार छात्रवृत्ति का लाभ प्रदान कर रही है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में छह से 12 वीं तक के मेधावी बच्चों को 600 से लेकर 1200 रूपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। श्रीदेव सुमन राज्य योग्यता छात्रवृत्ति योजना में अभी तक 3289 मेधावी बच्चें लाभान्वित हुए हैं, जबकि डॉ शिवानंद नौटियाल स्मृति छात्रवृत्ति योजना में अभी तक 527 बच्चों को छात्रवृत्ति मिली हैं।

Hot this week

Selakui इंडस्ट्रियल एरिया में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार

एफएनएन. विकासनगर : Selakui देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र...

Jauljibi मेले में CM धामी के सामने बवाल, माइक बंद होने पर विधायक हरीश धामी भड़के; मंच पर हुई तीखी बहस

एफएनएन, धारचूला (पिथौरागढ़) : Jauljibiउत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़...

जिला अस्पताल में मौत के घाट उतारे गए युवक के परिजनों का प्रदर्शन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में आपातकालीन कक्ष के बाहर...

Topics

Jauljibi मेले में CM धामी के सामने बवाल, माइक बंद होने पर विधायक हरीश धामी भड़के; मंच पर हुई तीखी बहस

एफएनएन, धारचूला (पिथौरागढ़) : Jauljibiउत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़...

जिला अस्पताल में मौत के घाट उतारे गए युवक के परिजनों का प्रदर्शन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में आपातकालीन कक्ष के बाहर...

Dehradun 14 लाख रुपये लूटकांड में बजरंग दल और पुलिस आमने-सामने

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में 14 लाख...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img