03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र में ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र में कालाढूंगी रोड पर कमलुवागांजा के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां ट्रक ने बाइक सवार एक व्यक्ति और उसके मासूम बेटे समेत एक अन्य बच्चे को टक्कर मार दी. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने तीनों को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. वहीं, ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है.

बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत: पुलिस के मुताबिक, मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाला है, जो मुखानी थाना क्षेत्र के हरीपुर नायक क्षेत्र में रहता था और खेतों में बटाईदारी का काम करता था. मृतक की पहचान जय सिंह के रूप में हुई है. जबकि, उसका एक बेटा 15 साल का बताया जा रहा है, जिसकी मौत हुई है. जबकि, एक अन्य बच्चे की भी जान गई है, जो पड़ोस का रहने वाला है.

कॉपी-किताब खरीदकर बच्चों के साथ लौट रहा था जय सिंह: बताया जा रहा है कि जय सिंह अपने बेटे और एक अन्य बच्चे के साथ स्कूल की कॉपी-किताब खरीदकर घर लौट रहा था. इसी दौरान कमलुवागांजा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि जय सिंह, उसके बेटे और दूसरे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद ट्रक कब्जे में तो चालक को हिरासत में लिया. फिलहाल, अब पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है. उधर, घटना के बाद से जय सिंह के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग पर सख्ती न होने की वजह से हादसे हो रहे हैं.

Hot this week

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Budget मिलने के बाद भी 20 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी, बैंक खातों में नहीं पहुंची राशि

एफएनएन, हरिद्वार : Budget जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

Ram Mandir चढ़ावा मामले पर सियासत तेज, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन, लखनऊ : Ram Mandir अयोध्या के राम मंदिर से...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...

rudrapur में बंद मकान से किराएदार का शव बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img