03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बेटे से परेशान होकर बुजुर्ग व्यापारी ने अपनी दो करोड़ संपत्ति की जिलाधिकारी के नाम

एफएनएन, आगरा : बेटे से परेशान होकर एक बुजुर्ग व्यापारी ने अपनी दो करोड़ की संपत्ति जिलाधिकारी के नाम कर दी। बुजुर्ग ने इसका खुलासा खुद किया। साथ ही कहा कि उन्होंने बहुत सोच समझकर इसका निर्णय किया है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग पेशे से मसाला व्यापारी हैं। वह बेटे से परेशान रहते हैं। मामला उत्तर प्रदेश के आगरा का है। बुजुर्ग व्यक्ति ने वसीयत की कॉपी भी आगरा सिटी मजिस्ट्रेट को सुपुर्द कर दी है।

आगरा के पीपलमंडी निरालाबाद निवासी गणेश शंकर पांडेय ने करीब 225 वर्ग गज की प्रॉपर्टी आगरा के जिलाधिकारी के नाम लिखवा दी है. बुजुर्ग ने पत्रकारों को बताया कि घर में किसी चीज की कमी नहीं है। सब आराम से चल रहा है। उनका बड़ा बेटा दिग्विजय, बहू और दो पोते-पोती उनके साथ ही रहते हैं। कुछ समय से दिग्विजय उसने लगातार संपत्ति के एक चौथाई भाग की मांग कर रहा है, जो उनकी परेशानी का सबसे बड़ा कारण है। पांडेय का कहना है कि उन्होंने कई बार कोशिश की कि दिग्विजय को व्यापार पर बैठाया जाए। या उसे समझाया जाए, लेकिन वह सुनने को तैयार ही नहीं है। साथ ही संपत्ति के लिये परेशान करता है। उन्होंने बताया कि इसी उलझन के चलते उन्होंने जिलाधिकारी को ही सारी संपत्ति दे दी। वहीं, इस संबंध में शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट एके सिंह का कहना है कि बीते बृहस्पतिवार को उनके पास एक बुजुर्ग आये थे, जो पीपल मंडी निरालाबाद के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने बेटे से परेशान होने की बात कही और अपनी पूरी प्रॉपर्टी जिलाधिकारी के नाम लिखवा दी है। इसके लिये वह रजिस्टर्ड वसीयत भी लाये थे, मजिस्ट्रेट ने उनसे प्रॉपर्टी के सारे कागजात ले लिये हैं।

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img