Thursday, March 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडत्रिवेंद्र बोले- मुख्यमंत्री की रेस में मेरा नाम नहीं

त्रिवेंद्र बोले- मुख्यमंत्री की रेस में मेरा नाम नहीं

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री पद से सांसद तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद अब नए मुख्यमंत्री को लेकर शनिवार को भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक होगी। प्रदेश पार्टी कार्यालय में शाम चार बजे बैठक होगी। केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर देहरादून पहुंच गए। पार्टी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी उनके साथ पहुंचे हैं। इस दौरान नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि उत्तराखंड का नया मुखिया विधायक मंडल दल की बैठक में चुना जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नरेंद्र तोमर ने बैठक से पहले तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की है। उत्तराखंड में सियासी संकट के बीच कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत और यशपाल आर्य हल्द्वानी से देहरादून के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हाे गए हैं। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के देहरादून स्थित आवास के बाहर समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा है। बता दें राज्य के नए मुख्यमंत्री के संभावित दावेदारों में इनका नाम भी शामिल है।

न मैं पहले दौड़ का हिस्सा था, न आज हूं : त्रिवेंद्र

वहीं पूर्व मुख्यंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंचे। इस दौरान जब दोबारा सीएम पद के लिए उनकी उम्मीदवारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि न तो मैं पहले दौड़ का हिस्सा था, न आज हूं। आज बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा।

2022 के चुनाव में कांग्रेस से ज्यादा सीटें जीतेंगे : अजय भट्ट

उत्तराखंड में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भाजपा सांसद अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा लोगों की सुरक्षा और बेहतरी से समझौता नहीं करती है। ‘पहले राष्ट्र, फिर पार्टी और अंत में हम’ ही हमारा आदर्श वाक्य है। हम कांग्रेस से ज्यादा सीटें जीतेंगे। मतगणना के दौरान उन्हें जवाब मिलेगा।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments