03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बॉर्डर पर महिला कांग्रेस नेता रोके गए, ट्वीट में अलका लांबा ने किया विरोध

एफएनएन, हरिद्वार : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे से पहले पुलिस अलर्ट पर है. मंगलवार देर रात हरिद्वार पुलिस ने हल्द्वानी से हरिद्वार आ रहीं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला और प्रभारी सुनीता गावड़े की गाड़ी को चिड़ियापुर बॉर्डर पर रोक लिया. तीन घंटे तक पुलिस ने बैरीकेडिंग लगाकर ज्योति रौतेला को रोके रखा.

हरिद्वार पुलिस ने महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को बॉर्डर पर रोका: ये खबर मिलने के बाद वहां कांग्रेस के दूसरे कार्यकर्ता भी जमा हो गए. पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस बैकफुट पर आई. रात करीब साढ़े बारह बजे महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला और प्रभारी सुनीता गावड़े को हरिद्वार में एंट्री दी गई. इस मामले को लेकर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने भी ट्वीट किया. लांबा ने पुलिस पर दबाव बनाने और डराने धमकाने का आरोप लगाया.

गृह मंत्री अमित शाह को ज्ञापन देने आ रही थीं ज्योति रौतेला: दरअसल ज्योति रौतेला और सुनीता ने रुद्रपुर में किसान की आत्महत्या और गिरधारी लाल साहू के बयान पर गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर ज्ञापन देने की बात कही थी. पुलिस की कार्रवाई को कांग्रेस ने मनमानी बताया. इस दौरान ज्योति रौतेला ने आरोप लगाया कि-बीते दिनों किसान सुखवंत सिंह ने आत्महत्या की थी. पुलिस प्रताड़ना के कारण उन्होंने आत्महत्या की थी. इस मामले में पुलिस के निचले स्तर के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई, लेकिन उच्च अधिकारियों को बचाया जा रहा है. उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.
दूसरा मामला कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति से जुड़ा है. उन्होंने बीस से पच्चीस हजार में महिलाओं के व्यापार करने की बात कही थी. उनके खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं की गई. रेखा आर्या के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई होनी चाहिए. देश के गृहमंत्री अमित शाह हरिद्वार आने वाले हैं, उन्हें कांग्रेस इन्हीं मांगों को लेकर ज्ञापन देने वाली थी. लेकिन बॉर्डर पर जबरन होने रोका गया है, जो भी बिल्कुल गलत है.
-ज्योति रौतेला, अध्यक्ष, उत्तराखंड महिला कांग्रेस-

कांग्रेस ने महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को रोकने पर नाराजगी जताई: हरिद्वार ग्रामीण कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि पुलिस ने बिना किसी कारण के उनकी महिला नेताओं को रोकने का कार्य किया है. ये सरासर गलत है. ढाई घंटे तक वो बॉर्डर पर खड़ी रहीं. पुलिस कह रही है कि कांग्रेस कार्यकर्ता लिखकर दें कि कोई प्रदर्शन नहीं किया जाएगा, जो कि निंदनीय है. पूरी कांग्रेस एकजुट है और अपनी महिला कांग्रेस नेत्रियों के साथ है.

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img