03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गृहमंत्री अमित शाह उत्तराखंड दौरे पर, दो दिन बदला रहेगा ट्रैफिक

एफएनएन, हरिद्वार : गृहमंत्री अमित शाह के 21 और 22 जनवरी को प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। वीवीआईपी कार्यक्रमों के मद्देनजर शहर और आसपास के मार्गों पर डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। शहर में भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

गृहमंत्री के पतंजलि योगपीठ फेज-2, पतंजलि योगपीठ फेज-1, गायत्री योगपीठ शांतिकुंज, शताब्दी समारोह बैरागी कैंप और गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड तक आगमन को देखते हुए विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। 21 और 22 जनवरी को सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक हरिद्वार शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

यहां से वाहनों को भेजा जाएगा
– दिल्ली की ओर से हरिद्वार आने वाले वाहनों को नगला इमरती से लक्सर होते हुए हरिद्वार भेजा जाएगा।
– नजीबाबाद से हरिद्वार होकर देहरादून जाने वाले हल्के वाहनों को चीला मार्ग से भेजा जाएगा।
– दिल्ली से देहरादून जाने वाला यातायात रुड़की-मोहंड मार्ग से डायवर्ट रहेगा।
– ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाले वाहन नेपाली तिराहे से देहरादून-मोहंड होते हुए दिल्ली की ओर जाएंगे।
– सहारनपुर, भगवानपुर और धनौरी की ओर से हरिद्वार आने वाले वाहनों को बीएचईएल तिराहे से शिवालिक नगर-मध्य मार्ग से प्रवेश दिया जाएगा।
– हरिद्वार से नजीबाबाद और बिजनौर की ओर जाने वाले वाहनों को सिंहद्वार-लक्सर-बालावाली मार्ग से भेजा जाएगा।
– बाहरी जनपदों से आने वाले भारी वाहनों को जनपद की सीमा पर ही रोक दिया जाएगा।

यहां रहेगी नो एंट्री
– शहर के भीतर भारी वाहनों की नो-एंट्री जगजीतपुर पुलिस चौकी, श्यामपुर कांगड़ी, राजा बिस्कुट, सलेमपुर पिकेट,    कोर कॉलेज रुड़की क्षेत्र में रहेगी।
– देहरादून जनपद से समन्वय स्थापित कर लाल तप्पड़ और नेपाली फार्म तिराहे पर भी भारी वाहनों को रोका जाएगा।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img