एफएनएन, किच्छा : नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली ने हरेला पर्व के अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़ तथा नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और वरिष्ठ कांग्रेस जनों के साथ में विभिन्न स्थानों पर संयुक्त रूप से पौधा रोपित किया। इस दौरान किच्छा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़, ओमप्रकाश दुआ, दलीप सिंह बिष्ट, दानिश मलिक, एन यू खान,केवल हुड़िया,नितिन शर्मा, दीप हंसपाल, अरुण सिंह थे।






