03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

तृणमूल कांग्रेस की शिकायत पर चुनाव आयोग ने वैक्सीन सर्टिफिकेट से पीएम मोदी की फोटो हटाने का आदेश दिया: सूत्र

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने उन राज्यों से वैक्सीन सर्टिफिकेट के ऊपर से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने के आदेश दिए हैं जहां पर अगले कुछ हफ्तों में चुनाव होने हैं| सूत्रों ने यह जानकारी दी है| चुनाव आयोग ने उन राज्यों से वैक्सीन सर्टिफिकेट के ऊपर से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने के आदेश दिए हैं जहां पर अगले कुछ हफ्तों में चुनाव होने हैं| सूत्रों ने यह जानकारी दी है| चुनाव आयोग के अनुसार जिन राज्यों में आचार संहिता लागू है, वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल कोविड वैक्सीन  पर नहीं किया जा सकता है| बता दें कि तृणमूल कांग्रेस इसको लेकर चुनाव आयोग को शिकाय़त की थी| निर्वाचन आयोग ने स्वास्थ्य मंत्रालय से कहा है कि वह चुनावी नियमों का अक्षरश: पालन करे| प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजे गए एक पत्र में चुनाव आयोग ने आचार संहिता के कुछ प्रावधानों का हवाला दिया है, जो सरकारी खर्च पर विज्ञापन पर पांबदी लगाते हैं|  चुनाव आयोग और मंत्रालय के बीच हुए संवाद से वाकिफ सूत्रों ने बताया कि चुनाव आयोग ने किसी व्यक्ति या शख्सियत का हवाला नहीं दिया है, लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय से कहा है कि वह आचार संहिता के प्रावधानों का अक्षरश: पालन करे| सूत्र ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय को संभवत: अब फिल्टर का उपयोग करना पड़ेगा ताकि पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी (जहां-जहां चुनाव होने हैं) में कोविड-19 वैक्सीनेशन के सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री की तस्वीर ना छपे| सिस्टम में इस फिल्टर को अपलोड करने में समय लगेगा| पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ TMC ने चुनाव आयोग को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल और अन्य चुनावी राज्यों में को-विन प्लेटफॉर्म के जरिए प्राप्त किए जाने वाले कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर होना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है| पार्टी ने तस्वीर को प्रधानमंत्री द्वारा अधिकार का दुरुपयोग करार दिया है| पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद 26 फरवरी से आदर्श आचार संहिता प्रभावी है|

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img