03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दर्दनाक सड़क हादसा : दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, दुर्घटना में बीकॉम के दो छात्र घायल

एफएनएन, टिहरी गढ़वाल : उत्तराखंड के चंबा में पुलिस लाइन और श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर के बीच गुरुवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में बीकॉम के दो छात्र घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब एक यूटिलिटी वाहन और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई।

घायलों की पहचान बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य पांडेय, निवासी बनारस और द्वितीय वर्ष के छात्र राज, निवासी बिहार, के रूप में हुई है। दोनों छात्र एसआरटी कैंपस बादशाहीथौल में बीकॉम की पढ़ाई कर रहे हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों छात्रों को जिला अस्पताल टिहरी पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने यूटिलिटी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की है।

Hot this week

Uttarakhand में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 71.58 लाख वोटर ; 1.29 लाख नए नाम जुड़े

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मतदाता सूची के विशेष...

Dehradun में अवैध सिम बॉक्स से चल रहे संदिग्ध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 2 मैनेजर गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में एसटीएफ और...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img