03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित कार खाई में समाई, एक युवक की मौत

Spread the love

एफएनएन, चमोली : नंदप्रयाग–नंदानगर मोटर मार्ग पर सेरा गांव के समीप एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. रविवार देर सायं नंदानगर से नंदप्रयाग की ओर जा रही एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों के साथ पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला गया. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सेरा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र हिम्मत सिंह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सुरेंद्र सिंह नंदानगर बाजार से अपने घर सेरा लौट रहे थे.

रविवार देर शाम को मनीष कुमार द्वारा थाना नंदानगर को सूचना दी गई कि जाखणी, नंदानगर क्षेत्र में एक टैक्सी वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई है. थाना नंदानगर की पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई. मौके पर पहुंचकर देखा गया कि वाहन संख्या UK11 TA 3251 सड़क से नीचे खाई में गिरी हुई है और वाहन का चालक भी खाई में गिरा हुआ है. पुलिस टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाते हुए चालक को खाई से बाहर निकाला गया.

चालक की पहचान सुरेंद्र सिंह 26 वर्ष, निवासी ग्राम सेरा, नंदानगर के रूप में हुई. रेस्क्यू के बाद घायल चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. वहीं पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा एवं अन्य कानूनी कार्रवाई की.

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img