Monday, February 9, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeविविधदेहरादून में दो मंजिला आवासीय छानी में आग की चपेट में आने...

देहरादून में दो मंजिला आवासीय छानी में आग की चपेट में आने से 14 पशुओं की दर्दनाक मौत

एफएनएन, देहरादूनः उत्तराखंड में देहरादून के चकराता में दो मंजिला आवासीय छानी में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। वहीं, इस भीषण आग की चपेट में आने से 14 पशुओं की दर्दनाक मौत होने की सूचना मिली है। इस घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय पटवारी ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।

दरअसल, बीते गुरुवार की रात को चकराता के समीप मोठी गांव में दो मंजिला आवासीय छानी में भीषण आग लग गई। इस हादसे के दौरान 14 पशुओं की जिंदा जलने के कारण मौत हो गई है। साथ ही छानी में रखें अनाज और खाने पीने की वस्तुएं भी जलकर राख हो गई। वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय पटवारी संबंधित मामले में जानकारी जुटा रहे है। बता दें कि फिलहाल अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें- पौड़ीः शराब पीने से रोकने पर युवकों ने पूर्व सैनिक से की मारपीट, 3 आरोपी गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments