03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रुड़की में दर्दनाक हादसा, ईंट भट्टे की दीवार गिरी, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

Spread the love

एफएनएन, रुड़की : उत्तराखंड के रुड़की में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मंगलौर कोतवाली के लहबोली गांव में ईंट भट्टे की दीवार अचानक गिर गई। इस दौरान आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर मलबे के नीचे दब गए। अभी तक पांच शव मलबे से निकाले जा चुके हैं। जबकि तीन की हालत गंभीर है।

जानकारी के अनुसार, सुबह ईंट पकाने के लिए चिमनी में ईंट भरते समय हादसा हुआ। मजदूर काम कर ही रहे थे कि दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता दीवार के पास खड़े मजदूर मलबे में दब गए।

Uttarakhand Roorkee News brick kiln wall collapse many labourers buried under debris and died

जेसीबी की मदद से निकाले शव

फिलहाल जेसीबी से मलबा हटाने का काम चल रहा है। एसपी देहात समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मंगलौर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि अब तक पांच शव बाहर निकाले जा चुके हैं। जबकि तीन मजदूरों की हालत गंभीर बनी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन मजदूर लहबोली गांव, एक मजदूर मुजफ्फरनगर और अन्य स्थानीय गांव के थे।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मृतकों के नाम

  • मुकुल(28) पुत्र सुभाष ग्राम निवासी उदलहेड़ी
  • साबिर(20) पुत्र महबूब निवासी मिमलाना, मुजफ्फरनगर
  • अंकित (40) पुत्र धर्मपाल ग्राम उदलहेड़ी
  • बाबूराम(50) पुत्र कालूराम निवासी लहबोली
  • जग्गी(24) पुत्र बिस्म्बर, निवासी पिनना, मुजफनगर

घायलों के नाम

  • रवि पुत्र राजकुमार(25) बड़ौत
  • इंतजार पुत्र लतीफ(25), निवासी चुड़ियाला
  • समीर पुत्र महबूब

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img