03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पीएम मोदी का व्रत खुलवाने के ल‍िए ‘चरणामृत’ नहीं, दी जानी थी ये चीज; गोविंद देव गिरि बोले- अखिरी समय में बदलना पड़ा

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, अयोध्या : अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ ही लोगों का सदियों पुराना इंतजार भी खत्म हो गया। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 दिन का उपवास रखा था। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद महंत स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज ने पीएम मोदी का व्रत खुलवाया, लेक‍िन क्‍या आपको पता है क‍ि व्रत खुलवाने के ल‍िए पहले ‘चरणामृत’ नहीं द‍िया जाना था। पीएम मोदी ने आखि‍री समय में गोविंद देव महाराज से ‘श्रीराम’ का ‘चरणामृत’ प‍िलाने के ल‍िए कहा था। ये बात खुद स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज ने कही। इस दौरान वे बेहद भावुक हो गए।

स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज ने बताया, ”वास्‍तव में जो सोचा गया था वो जल में शहद और नीबूं की दो बूंदे डालकर उनको (पीएम मोदी) पि‍लाने की बात हमने सोची थी, लेक‍िन उन्‍होंने कल आते-आते मुझे अलग से कहा क‍ि आप मुझे और कुछ मत प‍िलाइए, भगवान श्रीराम का ‘चरणामृत’ प‍िलाइए। इसल‍िए समय पर हम लोगों को सब बदलना पड़ा। यही नहीं, उन्‍होंने खुद मुझसे कहा- प‍िलाओ ना… मुझे उस वक्त मां जैसा प्यार महसूस हुआ और मुझे ऐसा लगा जैसे मैं इसे अपने बेटे को अर्पित कर रहा हूं और उसका व्रत तोड़ रहा हूं।”

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

11 द‍िन के उपवास पर थे पीएम मोदी

अयोध्या के राममंदिर में गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चांदी का छत्र लेकर राम मंदिर में राललला की प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे। उनके साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी मौजूद रहे। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के लिए पीएम नरेंद्र मोदी 12 जनवरी से 11 दिनों के उपवास पर थे। पीएम मोदी को रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी जी महाराज ने प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान राम का चरणामृत पिलाया।

यह भी पढ़ें:दिन में छह बार होगी रामलला की आरती, 24 घंटे के आठों पहर में होगी अष्टयाम सेवा, जारी होंगे पास

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Uttarakhand Prahar में उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, 1400 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Prahar उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए...

NEET UG 2026 Re-Exam Date : 21 जून को दोबारा होगी परीक्षा, NTA का बड़ा ऐलान

एफएनएन, नई दिल्ली : NEET UG 2026 राष्ट्रीय परीक्षा...

Topics

Uttarakhand Prahar में उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, 1400 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Prahar उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए...

NEET UG 2026 Re-Exam Date : 21 जून को दोबारा होगी परीक्षा, NTA का बड़ा ऐलान

एफएनएन, नई दिल्ली : NEET UG 2026 राष्ट्रीय परीक्षा...

Chhattisgarh Petrol-डीजल का संकट गहराया, कई जिलों में पंप हुए बंद

एफएनएन, रायपुर : Chhattisgarh Petrol पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता...

Pritam Singh से मिले नागेश, कांग्रेस को लेकर संदेश

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img