03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, आज ही ले सकते हैं शपथ

एफएनएन, देहरादून : देवभूमि उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में जो सियासी भूचाल चल रहा था, अब वह थमने की ओर है| त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद अब तीरथ सिंह रावत राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे| बुधवार को देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक हुई, इस दौरान नए मुख्यमंत्री का नाम सामने आया| माना जा रहा है कि नए मुख्यमंत्री बुधवार शाम को ही शपथ ले सकते हैं| गौरतलब है कि देवभूमि उत्तराखंड में सियासत बहुत ही तेज़ी से अपना रुख बदल रही है| पार्टी विधायकों द्वारा व्यक्त की गई नाराज़गी के बाद मंगलवार को त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया| अब आज देहरादून में भाजपा के विधायक दल की बैठक हो रही है, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग सकती है|

उत्तराखंड के बड़े अपडेट:

  • उत्तराखंड के नया मुख्यमंत्री कौन होगा, अभी ये तय नहीं है| लेकिन बताया जा रहा है कि आज शाम चार बजे ही शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है. केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, राज्य सरकार में मंत्री सतपाल महाराज मंत्री पद की रेस में हैं|
  •  देहरादून में भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है| त्रिवेंद्र रावत, रमन सिंह, दुष्यंत गौतम जैसे बड़े नेता, सभी विधायक और सांसद मीटिंग में मौजूद हैं|
  •  बीजेपी सांसद अजय भट्ट ने सीएम पद की रेस में नाम आने पर कहा कि पार्टी जो काम देगी, वह वो करेंगे| लेकिन वो किसी रेस में शामिल नहीं हैं|
  •  केंद्रीय पर्यवेक्षक रमन सिंह ने बुधवार सुबह त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की| अब से कुछ देर में नए मुख्यमंत्री का फैसला होना है, त्रिवेंद्र रावत ने मीटिंग से पहले कहा कि मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं, जो आदेश होगा वो सभी मानेंगे|

विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली से बतौर पर्यवेक्षक रमन सिंह, दुष्यंत गौतम को देहरादून भेजा है| इनके अलावा उत्तराखंड से चुने गए पांच सांसद भी इस दौरान मीटिंग में मौजूद रहेंगे|

सीएम पद के लिए इनके नाम की भी है चर्चा

बता दें कि सीएम पद की होड़ में सरकार में राज्यमंत्री रहे धनसिंह रावत को आगे माना जा रहा है| वह संघ के करीबी भी हैं, उनके नाम पर त्रिवेंद्र सिंह रावत की सहमति भी बताई जाती है|

वहीं, अनिल बलूनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पसंद माने जाते हैं| त्रिवेंद्र सिंह रावत के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात के बाद बलूनी के साथ बैठक को उनके सीएम बनने की संभावना से जोड़कर देखा जा रहा है| सीएम पद के अन्य दावेदारों में केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और नैनीताल से सांसद, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का नाम भी रेस में सामने आ रहा है|

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सौंपा था इस्तीफा

पिछले करीब तीन दिनों से उत्तराखंड की राजनीति में हलचल चल रही थी| त्रिवेंद्र सिंह रावत भी दिल्ली में नेताओं के घर-घर जा रहे थे, लेकिन बीते दिन देहरादून पहुंचकर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया| त्रिवेंद्र सिंह रावत से जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये जानने के लिए आपको दिल्ली जाना पड़ेगा| बता दें कि त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व पर कई विधायकों ने सवाल उठाए थे और अगले चुनाव में नुकसान होने की बात कही थी|

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img