03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले जागेश्वर में कड़ी सुरक्षा, घोषित किया गया जीरो जोन, गाड़ियों की एंट्री हुई बंद

एफएनएन, अल्मोड़ा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जागेश्वर दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता नजर आई। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी मुस्तैद नजर आए। गुरुवार को साढ़े पांच घंटे तक मोदी के काफिले के अलावा कोई अन्य वाहन को जागेश्वर क्षेत्र में प्रवेश नहीं दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था इतनी चाक चौबंद थी की कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के जागेश्वर और इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रवेश नहीं कर सका।

प्रधानमंत्री मोदी बस थोड़ी देर में जागेश्वर पहुंचेंगे। इससे पहले ही प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बुधवार रात 12 बजे से जागेश्वर क्षेत्र में वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई। जिसके बाद गुरुवार सुबह सात बजे तक केवल वीआईपी वाहनों को ही जागेश्वर और शौकियाथल में प्रवेश दिया गया। इसके अलावा एक भी वाहन और कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के प्रवेश नहीं कर सका।

  • जागेश्वर क्षेत्र को घोषित किया गया जीरो जोन

साढ़े पांच घंटे तक पीएम मोदी के काफिले के अलावा कोई भी अन्य गतिविधि क्षेत्र में नहीं होगी। पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर पूरी तरह से जागेश्वर क्षेत्र को जीरो जोन घोषित किया गया था। जिसके चलते गुरुवार को अपराह्न डेढ़ बजे तक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहीं । करीब साढ़े पांच घंटे बाद अपराह्न डेढ़ बजे बाद कुछ ढील दी गई।

  • गेट और मंदिर को चारों ओर फूलों से सजाया

प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम को चारों ओर से फूलों से सजाया है। हालांकि पूर्व में पूरे मंदिर को सजाने की योजना थी, लेकिन पुरातात्विक महत्व की इमारत होने के कारण मंदिर मंदिर के चारों ओर और मुख्य गेट को ही सजाया गया है। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए क्षेत्र पूरी तरह तैयार है।

Hot this week

Nainital-काठगोदाम मार्ग पर पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग, सड़क पर होने लगे धमाके

एफएनएन, नैनीताल : Nainital उत्तराखंड के नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर...

Gairsain को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, यूकेडी डेमोक्रेटिक ने खोला केंद्रीय कार्यालय

एफएनएन, गैरसैंण : Gairsain उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण...

Topics

Nainital-काठगोदाम मार्ग पर पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग, सड़क पर होने लगे धमाके

एफएनएन, नैनीताल : Nainital उत्तराखंड के नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img