03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

महिलाओं के प्रति अपमान व बदजुबानी से कटा ठुकराल का टिकट: आरपी सिंह

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए अब आठ दिन शेष बचे हैं, यानी नौवें दिन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होनो है, लिहाजा भाजपा ने निरंतर अपने चुनाव अभियान को धार दे रही है। भाजपा के उत्तराखंड चुनाव सह प्रभारी आरपी सिंह ने प्रेस कांफ्रेेंस कर राजकुमार ठुकराल का भाजपा से टिकट काटने और छह साल के लिए भाजपा से निकाले जाने के कारण स्पष्ट किए। उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित अंतरराष्ट्रीय पार्टी है। इसमें अनुशासन हीनता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहींकी जाती। जबकि ठुकराल भाजपा में रहते हुए अनुशासनहीनता बदजुबानी कर रहे थे। भाजपा से बाहर का रास्ता दिखाए जाने पर वे जनता को भ्रमित करते फिर रहे हैं कि भाजपा उनकी राजनीतिक मां है, तो फिर सवाल उठता है कि ठुकराल ने मां की पीठ में छूरा घोंप कर जघन्य अपराध क्यों किया है। जरा सोचिए जो मां की पीठ में छूरा घोंपने वाला आम जनता के लिए कितना क्रूर हो सकता है।

भाजपा प्रवक्ता व चुनाव सह प्रभारी आरपी सिंह ने कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडऩे वाले ठुकराल का एक आडियो, वीडियो वायरल हुआ जिसमें वे माताओं और बहनों के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। महिलाओं पर कीचड़ उछाल रहे हैं, भाजपा ऐसी किसी भी हरकत को बर्दास्त नहींकरती है। महिलाओं के दामन पर कीचड़ उछालने और उनके खिलाफ बदजुबानी करने पर भाजपा ने इस बार उनका टिकट काटा है। जो व्यक्ति वोट लेने के बाद अपनी ही जनता का अपमान करता हो, गाली देता हो, चरित्रहीन बताता हो, वह सभ्य समाज के लिए कलंक से कम नहींहो सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा में महिलाओं को सम्मान देने के परंपरा रही है, लेकिन जब कोई महिलाओं का अपमान करता है तो पार्टी उस पर ठोस कार्रवाई करने से पीछे नहींहटती है। महिलाओं का अपमान करने पर ठुकराल को भाजपा से बाहर कर दिया गया है। आरपी सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा एक शिक्षित, सुलझे हुए व्यवहारिक व्यक्ति हैं। वे महिलाओं के साथ हर वर्ग का सम्मान करते हैं, इसलिए भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार का मतलब विकास की गांरटी है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही आलवेदर रोड बन रही है, पहाड़ पर ट्रेन पहुंच रही हैं, अब टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का काम शुरू होने वाला है। इसलिए उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार की जरूरत है।

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img