03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

खुद न लड़कर भाजपा को चुनाव लड़ाएंगे ठुकराल ब्रदर्स ! नाम वापसी का लिया फैसला

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : ठुकराल ब्रदर्स यानी राजकुमार ठुकराल और संजय ठुकराल रुद्रपुर नगर निगम चुनाव से पर्चा वापस ले सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद दोनों भाइयों ने भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा को लड़ाने का फैसला लिया है।

आपको बता दें कि पूरी रुद्रपुर की निगाहें पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और उनके भाई संजय ठुकराल पर हैं। पहले भाजपा और फिर कांग्रेस के दरवाजे बंद होने के बाद दोनों भाइयों ने निर्दलीय नामांकन पत्र दाखिल किया था। इन दोनों में कौन चुनाव लड़ेगा, यह भी साफ नहीं था, लेकिन उससे पहले कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बुलावे पर राजकुमार ठुकराल देहरादून पहुंचे। वहां उनकी धामी के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और संगठन मंत्री से भी मुलाकात हुई। बातचीत में ठुकराल से रुद्रपुर से मेयर का चुनाव लड़ रहे विकास शर्मा का हाथ बटाने को कहा गया।

यह भी कहा गया कि चुनाव बाद उनको पार्टी में सम्मान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद ठुकराल वापस लौट आए। सूत्र बताते हैं कि रात में समर्थकों से बातचीत में दोनों भाइयों ने चुनाव न लड़ने का फैसला लिया है। अब आज यह दोनों भाई नामांकन पत्र वापस ले लेंगे, ऐसे में साफ हो जाता है कि ठुकराल ब्रदर्स अब बीजेपी का चुनाव लड़ाएंगे। अब भविष्य में पार्टी उनको क्या देती है यह देखना होगा।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img