03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

‘डायन’ भगाने के नाम पर तीन महिलाओं की निर्वस्त्र कर पिटाई

Spread the love

एफएनएन, गढ़वा :  देश में कड़े कानून होने के बावजूद अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला झारखंड के गढ़वा शहर का है।  जहां तीन महिलाओं और एक पुरुष के साथ जमकर मारपीट कर उन्हें निर्वस्त्र गांव में घुमाने का मामला प्रकाश में आया है। गढ़वा सदर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) ब्राह्मण टुटी ने बताया कि ने बताया कि झारखंड के गढ़वा जिले के एक गांव में करीब 50 लोगों की भीड़ द्वारा तीन महिलाओं और एक शख्स को कथित तौर पर पकड़ कर उनकी पिटाई की गई।  बृहस्पतिवार की रात दस बजे गढ़वा सदर थानांतर्गत नारायणपुर गांव में यह घटना घटी, जिसमें तीन महिलाओं और एक युवक को ग्रामीणों ने सार्वजनिक तौर पर निर्वस्त्र कर पीटा।

दो युवक गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नारायणपुर गांव में गुरुवार रात हुई इस घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है ।  ‘डायन बिसाही’ (डायन भगाने के नाम पर मारपीट) घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए रात्रि में ही गांव पहुंच कर रवि कुमार एवं वासुदेव नामक दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि बाकी लोगों को पकड़ने के लिए तलाशी जारी है। ये शर्मनाक घटना रात 10 बजे के आसपास की है। सूचना मिलने के तुरंत बाद, पुलिस की एक टीम गांव में भेजी गई। पाया गया कि घटनास्थल पर लगभग 50 लोग मौजूद थे। इन चारों की पिटाई करने के बाद इन्हें निर्वस्त्र घुमाया गया।

‘डायन बिसाही’ को लेकर घटी घटना

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव में बली रजवार की दो पुत्रियों की तबीयत खराब थी, जिसे लेकर गांव की तीनों महिलाओं पर तंत्र-मंत्र करने का आरोप लगाया गया। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, समाज के बीच बली रजवार के ही परिवार के सदस्यों व गांव के ही विकास कुमार साव, बब्लू राम, राजद पासवान, रवि कुमार राम, राजू राम आदि ने अन्य लगभग पचास लोगों के साथ मिलकर तीनों महिलाओं व एक पुरुष को पहले निर्वस्त्र किया और फिर उनके साथ मारपीट की गयी और उन्हें गांव में घुमाया गया। सदर थाने के थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि ‘डायन बिसाही’ को लेकर यह घटना घटी है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img