03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

दिनेशपुर में अवैध रूप से चल रहे तीन अस्पताल सील

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुद्रपुर : ऊधमसिंह नगर के दिनेशपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा झोलाछाप डाॅक्टरों व अवैध रुप से चल रहे क्लीनिकों व अस्पतालों के खिलाफ छापेमारी अभियान शुरू किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन झोलाछाप डाॅक्टरों के क्लीनिक को सील किया है। वहीं भारत हाॅस्पिटल में अनियमितता व सुविधायें न होने के चलते जुर्माना लगाने की बात कही है। बता दें स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलेभर में झोलाछाप डाॅक्टरों व अवैध रुप से चल रहे क्लीनिकों एवं अल्ट्रासाउंड केंद्रो पर छापेमारी कर जांच की जा रही है। जिस क्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गुरुवार को दिनेशपुर में छापेमारी की गई। जिसमें ललिता क्लीनिक का निरीक्षण किया गया, जहां डाॅक्टर नहीं मिला। जिसके बाद उसे सील कर दिया। वहीं टीम द्वारा ज्योति डेंटल क्लीनिक में औचक निरीक्षण किया गया, जहां टीम ने पाया की मौजूद डाॅक्टर के पास डिग्री नहीं है और क्लीनिक में फिजियोथैरेपी व डेंटल दोनों का उपचार किया जा रहा है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ज्योति डेंटल क्लीनिक में भी सील की कार्यवाही की। वहीं राॅय क्लीनिक में चेकिंग के दौरान पाया की डाॅ. पी.के. राय बिना डिग्री के उपचार कर रहे हैं। जिसके चलते राॅय क्लीनिक को भी सील कर दिया। चेकिंग के क्रम में टीम भारत हाॅस्पिटल जा पहुंची। जिसमें ऑपरेशन कक्ष मानकों के अनुरुप नहीं मिला। जिसके चलते ऑपरेशन कक्ष को सील कर दिया। साथ ही भारत हाॅस्पिटल पर पचास हजार रुपये जुर्माना लगाने की भी बात कही। स्वास्थ्य विभाग की टीम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ हरेंद्र मलिक, जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी ऊधमसिंह नगर प्रदीप मेहर व अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

Kedarnath Fake Video Case: चारधाम यात्रा पर भ्रामक वीडियो डालने पर FIR, प्रशासन का सख्त एक्शन

एफएनएन, केदारनाथ : Kedarnath Fake Video चारधाम यात्रा के दौरान...

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...

Topics

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...

केएसजी इंटर कॉलेज मीरगंज: हाईस्कूल में अनमता (90%), इंटर में मो. समद खान (88%) रहे कॉलेज टॉपर

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, मीरगंज-बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img