03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

आईएमए ग्रुप सी की परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल करते पकड़े गए तीन, आर्मी इंटेलिजेंस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित ग्रुप सी परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ से नकल करते हुए तीन अभ्यर्थी पकड़े गए। आर्मी इंटेलिजेंस ने तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक आईएमए में ग्रुप सी की परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में तीन युवकों के नकल करने की बात इंटेलिजेंस को पता चली। आर्मी इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने तीन युवकों को परीक्षा हॉल से पकड़ लिया। इनके पास से ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। सैन्य अधिकारियों ने जरूरी पूछताछ के बाद तीनों युवकों को कैंट पुलिस के हवाले कर दिया।

कैंट कोतवाली इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि तीनों नकलचियों से पूछताछ की जा रही है। इनसे नकल कराने वाले लोगों के बारे में पता किया जा रहा है। कुछ मोबाइल नंबर और लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। इनकी तस्दीक के बाद पूछताछ की जाएगी। आरोपियों की पहचान सुखबीर निवासी सिंधु जिंद हरियाणा, रोहित निवासी शामलो कलां जिंद हरियाणा और श्रवण कुमार निवासी शेयर पट्टी जिंद हरियाणा के रूप में हुई है।

  • अलग-अलग जगह पकड़े तीनों अभ्यर्थी
मामले में शिकायत मिलिट्री पुलिस के हवलदार शिव कुमार सिंह ने की है। शिकायत के अनुसार ग्रुप सी और डी के पदों पर 11,500 आवेदक में से करीब 3500 अभ्यर्थी परीक्षा देने आये थे। लिखित परीक्षा हेलीपैड ग्राउंड, पोलो ग्राउंड 2 व 3 में आयोजित हुई। हेलीपैड ग्राउंड में सभी अभ्यर्थियों को सही पाया गया।
पोलो ग्राउंड 2 में सुखबीर को मोबाइल के साथ नकल करते हुए पकड़ा। रोहित को मोबाइल, ब्लूटूथ, कैमरे के साथ नकल करते पकड़ा। पोलो ग्राउंड 3 में श्रवण कुमार को नायक डीपी दास और कर्नल रीमा सोवित के सामने नकल करते पकड़ा। मौके से मिले मोबाइल, ब्लूटूथ और नकल में उपयोग अन्य उपकरण को सील कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

 

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img