03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पीएम मोदी के बदरीनाथ धाम के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, खुफिया तंत्र व पुलिस अलर्ट

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : बदरीनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए रविवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों ने बदरीनाथ धाम में संभावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। बदरीनाथ धाम में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान हेलीकॉप्टर सेवा बंद रखी जाएगी।

बदरीनाथ से लेकर माणा गांव तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवानों की तैनाती रहेगी। जिलाधिकारी के साथ ही अन्य अधिकारियों ने बदरीनाथ धाम में प्रधानमंत्री कार्यक्रम के कार्यक्रम स्थल, मंदिर दर्शन, माणा गांव, मास्टर प्लान के कार्यों के निरीक्षण का रूट, जनसभा स्थल, मंच संचालन, वीआईपी व वीवीआईपी के लिए आवास व्यवस्था की तैयारियों का निरीक्षण किया। धाम में योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास भी होंगे। बताया जा रहा है कि 18 अक्तूबर को पीएमओ की टीम द्वारा जिला प्रशासन व जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की जाएगी।

  • प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर खुफिया तंत्र और पुलिस अलर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बदरीनाथ धाम के संभावित कार्यक्रम को लेकर खुफिया तंत्र और पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। जोशीमठ से लेकर बदरीनाथ धाम तक होटल, धर्मशाला, लॉज के साथ ही दुकानों में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में सभी होटलों में बुकिंग काउंटर पर रजिस्टर खंगाले जा रहे हैं। संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी ली जा रही है। यदि कोई तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम में दो दिन से अधिक दिन तक रुक रहा है तो उसकी सूचना थाना पुलिस को दी जा रही है। साथ ही वाहनों की चेकिंग भी शुरू कर दी गई है। जोशीमठ, पांडुकेश्वर, गोविंदघाट और बदरीनाथ धाम में जोनल और सेक्टर अधिकारियों को रात्रि चेकिंग के भी निर्देश दिए गए हैं।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img