03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपा सांसद साक्षी महाराज को पाक से जान से मारने की धमकी

आतंकी संगठन ने मोबाइल फोन पर दी धमकी

एफएनएन, उन्नाव : भाजपा सांसद साक्षी महाराज को पाकिस्तान के किसी आतंकी संगठन ने मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। यह भी कहा है कि उनके आवास को बम से उड़ा दिया जाएगा। सांसद ने तहरीर में कहा है कि उनके मोबाइल फोन पर सोमवार शाम करीब 4:24 फिर 4:26 बजे फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को पाकिस्तान के आतंकी संगठन से जुड़ा बताया। कहा कि तुमने मेरे मित्र मोहम्मद गफ्फार को पकड़वाकर अपनी मौत को मोल लिया है। 10 दिन में जैसे ही मौका मिलेगा, तुम्हे मार दिया जाएगा। सांसद के मुताबिक फोन करने वाले ने ङ्क्षहदू देवी-देवताओं को अपशब्द भी कहे और कहा कि मोदी और मोहन भागवत ने अयोध्या में मंदिर की नींव जरूर डाल दी है, लेकिन हम अयोध्या को जल्द ही तुर्की बनाएंगे और वहां फिर से बाबरी मस्जिद तैयार होगी।

पहले भी मिली हैं धमकियां

सांसद के अनुसार उन्हें इससे पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। एक मामले में मोहम्मद गफ्फार को एटीएस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। सदर कोतवाल दिनेशचंद्र मिश्र ने बताया कि सांसद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है और सांसद की सुरक्षा बढ़ाने के लिए एसपी से कहा गया है।

Hot this week

Kashipur में चलती गाड़ी में लगी आग, दढ़ियाल रोड पर मची अफरा-तफरी

एफएनएन, काशीपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...

Uttarkashi के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, 30 लकड़ी के भवन जलकर राख

एफएनएन, उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से आग...

Harish Rawat ने फिर ‘डेनिस’ के बहाने बीजेपी पर कसा तंज, गांव में धूप सेंकते हुए शेयर किया वीडियो

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों...

Topics

Kashipur में चलती गाड़ी में लगी आग, दढ़ियाल रोड पर मची अफरा-तफरी

एफएनएन, काशीपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...

Uttarkashi के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, 30 लकड़ी के भवन जलकर राख

एफएनएन, उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से आग...

Uttarakhand के 100 से ज्यादा सरकारी अस्पतालों पर करोड़ों की उधारी, 40 करोड़ का बजट अटका

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img