03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मेल से भेजी गई

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: दिल्ली के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी स्कूलों को मेल से भेजी गई है. इनमें से एक चाणक्यपुरी का स्कूल और दूसरा द्वारका का स्कूल और तीसरा प्रशांत विहार का स्कूल है. जिसके बाद से हड़कंप मच गया है.

दिल्ली पुलिस ने कहा कि तलाशी के दौरान अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. ईमेल के माध्यम से मिली धमकी के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. मौके पर बम निरोधक दस्ते की टीम भी स्कूलों में तलाशी कर रही है.

घटना की जानकारी: चाणक्यपुरी के नेवी स्कूल और द्वारका के सीआरपीएफ स्कूल को मेल के जरिए बम की धमकी मिली. घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गए हैं और जांच शुरू कर दी है. फिलहाल, जांच के दौरान किसी भी प्रकार का संदिग्ध सामान नहीं पाया गया है.

बता दें कि इससे पहले भी चाणक्यपुरी और दिल्ली के अन्य स्कूलों को मेल के जरिए बम की धमकियां मिल चुकी हैं. पिछले साल भी कई स्कूलों को इसी प्रकार की धमकियों का सामना करना पड़ा था.

दिल्ली पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा कदम उठाए गए हैं. पुलिस ने स्कूलों और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने का आदेश दिया है.

साइबर सेल से ली जा रही मदद

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ले रहे हैं. इसके साथ ही हमने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें. आपको बता दें कि इससे पहले दिसंबर महीने में पिछले साल 2024 में भी दिल्ली के कई स्कूलों को इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिले थे, जो बाद में सभी फर्जी साबित हुए थे. इन धमकियों ने दिल्ली वासियों को चिंता में डाल दिया था.

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img