03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

वरिष्ठ धार्मिक गुरु मुफ्ती अफ़रोज़ आलम का निधन, हजारों लोगों ने दी विदाई

एफएनएन, बरेली : के धौरा टांडा कस्बे में वरिष्ठ धार्मिक गुरु मुफ्ती अफ़रोज़ आलम का निधन हो गया। कस्बे की मील मैदान में हजारों लोगों ने नमाज़-ए-जनाज़ा में शिरकत की।

दरगाह के सज्जादानशीन बदरुशरिया मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी ने नमाज़-ए-जनाजा अदा कराई। दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान ने मुफ्ती अफ़रोज़ आलम के परिवार से मिलकर सांत्वना दी और विशेष दुआ की।

शोक सभा में मंज़र ए इस्लाम के सदर मुफ्ती आकिल रज़वी, मुफ्ती सलीम नूरी, मुफ्ती अय्यूब खान नूरी समेत कई धार्मिक गुरु शामिल हुए। टीटीएस के परवेज़ नूरी, शाहिद खान नूरी, औरंगज़ेब नूरी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

दरगाह के नासिर कुरैशी के अनुसार, मुफ्ती अफ़रोज़ आलम अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

Hot this week

Haridwar में 11 माह की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी फरार; एम्स ऋषिकेश में चल रहा इलाज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar धर्मनगरी हरिद्वार से एक बेहद...

Topics

Badrinath Dham के कपाट आज रात 9:37 बजे होंगे बंद, इसी के साथ संपन्न होगी चारधाम यात्रा

एफएनएन, बदरीनाथ : Badrinath Dham उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img