Thursday, February 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडइस बार आए लपेटे में, आरएसएस के कथित पदाधिकारियों पर मुकदमा

इस बार आए लपेटे में, आरएसएस के कथित पदाधिकारियों पर मुकदमा

एफएनएन, रुद्रपुर : पॉश कॉलोनी ओमेक्स में टाटा मोटर्स के अधिकारी आरके सिंह के साथ हाथापाई और उनके परिवार के साथ अभद्रता के मामले में आरएसएस के कथित पदाधिकारी लपेटे में आ गए हैं।सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में कथित पदाधिकारियों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि आरोपी पदाधिकारी इन दिनों शहर में काफी चर्चा में बने हुए है। शराब पीकर आए दिन लोगों से मारपीट करना उनकी आदत में शुमार हो चुका है, लेकिन इस बार ये लपेटे में आ गए हैं। देर रात पुलिस ने अभिनव छाबड़ा और सुनील दत्त शर्मा पर एफआईआर दर्ज कर ली। अब देखना यह है कि संघ की छवि धूमिल कर रहे इन लोगों पर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं। पंतनगर थाना अध्यक्ष मदन मोहन जोशी का कहना है कि इन लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments