03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जानिए कौन हैं वे लोग जो खराब कर रहे हैं आरएसएस की छवि, अबकी टाटा कंपनी के अधिकारी पर हमला

  • घटना सीसीटीवी में कैद पर एफआईआर दर्ज नहीं

एफएनएन, रुद्रपुर : अनुशासन और संस्कार की पाठशाला कहे जाने वाले आरएसएस को उसी के कुछ पदाधिकारी ठेस पहुंचाने में लगे हैं। ये लोग शहर में खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। यह बात दीगर है कि पुलिस इनके कारनामों पर पर्दा डालती रही है। इस बार इन लोगों की कारगुजारी सीसीटीवी में कैद हो गई। इन्होंने होली पर पॉश कॉलोनी में टाटा कंपनी के अधिकारी पर जानलेवा हमला बोला। न सिर्फ उससे मारपीट की गई, बल्कि उसके परिजनों से भी अभद्रता की गई। इस मामले की तहरीर सिडकुल चौकी में दे दी गई है, हालांकि पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

आपको याद दिला दें कि ये वही लोग हैं जिन्होंने वरिष्ठ पत्रकार भरत शाह के साथ पिछले दिनों मारपीट की थी। अभी यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि होली पर ये लोग ओमेक्स में रहने वाले टाटा कंपनी के अधिकारी आरके सिंह के आवास पहुंच गए और उनके साथ मारपीट करने के साथ ही परिवार वालों को भी नहीं बख्शा। बच्चों और पत्नी से जमकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद होने के बाद इस मामले की तहरीर आरके सिंह की तरफ से सिडकुल चौकी में दी गई है। पर्याप्त सबूत होने के बाद भी अभी तक पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया है। यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img