03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

टाटा की इस कंपनी ने एक अक्टूबर से बढ़ाया अपने कर्मचारियों का वेतन, भर्तियां भी शुरू

Spread the love

एफएनएन, दिल्‍ली: कोरोना संकट के बीच  टाटा समूह ने किसी भी कर्मचारी को कंपनी से नहीं निकाला है, लेकिन इसके ठीक उलट कई भारतीय कंपनियों ने देशभर में तालाबंदी (लॉकडाउन) के बाद नकदी की कमी की वजह से कर्मचारियों की छंटनी की है। ऐसे माहौल में देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्‍टेंसी सर्विसेस (TCS) कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी कर रही है। कंपनी ने फैसला किया है कि ये वेतन वृद्धि एक अक्टूबर 2020 से लागू मानी जाएगी। टीसीएस के मुताबिक, कंपनी आर्गेनिक टैलेंट डेवलपमेंट में निवेश जारी रखेगी। इसका मकसद कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाना है। TCS के कर्मचारियों ने वित्‍त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही में 1.02 करोड़ घंटे क्‍लासेस चलाईं, जो पहली तिमाही के मुकाबले 29 फीसदी ज्‍यादा हैं। बता दें कि 30 सितंबर 2020 तक कंपनी में 4,53,540 कर्मचारी थे।

सैलरी बढ़ाने के साथ ही नए कर्मचारियों की भर्तियां भी शुरू

टीसीएस के अनुसार उनसे 3.52 लाख से भी अधिकक कर्मचारियों को नई टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग दी है। इतना ही नहीं आईटी सर्विसेस का आर्टिजन रेट 8.9 फीसदी रहा, जो अब तक का सबसे कम रेट है। टीसीएस ने ना सिर्फ कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई है, बल्कि नई भर्तियों की भी तैयारी कर ली है। कंपनी के एचआर ग्लोबल हेड मिलिंद कक्कड़ ने कहा कि नए कर्मचारियों की भर्तियां शुरू कर दी गई हैं।  टीसीएस में एचआर के ग्‍लोबल हेड मिलिंद लक्कड़ ने कहा कि कंपनी एक अक्टूबर से कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी का फायदा देगी। इसके अलावा दूसरी तिमाही से नए कर्मचारियों की भर्तियां भी शुरू कर दी हैं। टाटा ने कहा कि अगर आप अपने लोगों के बारे नहीं सोचते हैं, तो एक कंपनी के तौर पर आपका बचे रहना मुश्किल है। इसके साथ ही उन्होंने कहा, “आप भले कहीं भी रहे, कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकते हैं। आपके लिए कुछ भी कारण हो सकता है, लेकिन जीवित रहने के लिए आपको अपनी सोच के मुताबिक बदलना होगा।” टाटा ने कहा, “जबकि सभी मुनाफे के पीछे दौड़ रहे हैं।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img