03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मरे सांप को मछली समझकर आग में पकाया और खा गए

 

मां ने देखा तो छीनकर फेंका, हकीम की जड़ी-बूटी से बची दोनों बच्चों की जान, रामनगर के गांव का है यह हैरतअंग्ज वाकया

एफएनएन, रामनगर-नैनीताल। रामनगर से सटे ग्राम पुछड़ी नई बस्ती में दो छोटे बच्चों ने मरे सांप को मछली समझकर पकड़ लिया और आग में पकाकर खा भी गए। गनीमत रही कि सांप खा रहे बच्चों को उनकी मां ने देख लिया और समय पर जड़ी-बूटी खिलवाकर अनहोनी को टाल दिया।

 

अविश्वसनीय: सांप को मछली समझकर खा लिया

रामनगर के ग्राम पुछड़ी नई बस्ती में प्लास्टिक-पन्नी कूड़ा बीनकर आजीविका चलाने वाले एक परिवार के दो बच्चों में एक की उम्र 8 साल और दूसरे की लगभग 10 वर्ष है। दोनों शरारती भाइयों ने एक मरे हुए सांप को खेल-खेल में मछली समझकर पकड़ लिया और उसे आग में पकाकर खाने भी लगे। उसी दौरान उनकी मां आ गई। उसने बच्चों को सांप को खाते देखा तो तुरंत उनके हाथों से छीनकर फेंक दिया।

इसके बाद परिवार वाले दोनों बच्चों को तराई पश्चिमी में सांप के काटे का इलाज करने वाले हकीम तालिब हुसैन के पास ले गए। हकीम तालिब हुसैन ने दोनों बच्चों को जड़ी-बूटी दी। इसे खाकर दोनों बच्चे होश में आ गए। हकीम ने बताया कि बच्चों की किस्मत अच्छी थी क्योंकि सांप ज्यादा जहरीला नहीं था। इसलिए अनहोनी टल गई और दोनों बच्चों को जड़ी-बूटी खिलाकर बचा लिया गया।

Hot this week

Haridwar में IB के SP पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली गोली

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar उत्तराखंड के हरिद्वार से एक...

Panipat में नकली कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री का भंडाफोड़, 41 हजार बोतलें बरामद

एफएनएन, पानीपत : Panipat बाजार में बिकने वाली नामी...

Ankita Bhandari की मां सोनी देवी को मिली जान से मारने की धमकी, IG ने SSP को दिए जांच के आदेश

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Almora के कसार देवी होमस्टे में दिल्ली के पर्यटक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव

एफएनएन, अल्मोड़ा : Almora उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल...

Topics

Haridwar में IB के SP पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली गोली

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar उत्तराखंड के हरिद्वार से एक...

Almora के कसार देवी होमस्टे में दिल्ली के पर्यटक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव

एफएनएन, अल्मोड़ा : Almora उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल...

Mother की अर्थी को कंधा देकर भावुक हुए CM योगी आदित्यनाथ

एफएनएन, पौड़ी गढ़वाल : Mother उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री...

Dineshpur में दो युवकों पर धारदार हथियारों से हमला

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur ऊधम सिंह नगर जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img