03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में आज जमकर होगी बारिश, सभी जिलों में रेन अलर्ट, यहां स्कूल और आंगनबाड़ी की छुट्टी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: राज्य के सभी जिलों में आज बारिश होगी. चंपावत में भारी बारिश को देखते हुए रेन अलर्ट जारी किया गया है. इसके चलते प्रशासन ने स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का निर्देश दिया है.

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि उत्तराखंड के चार जिलों में आज अधिकतर जगह बारिश होगी. हल्की से मध्यम बारिश को देखते हुए लोगों से अलर्ट रहने को कहा गया है. जिन जिलों में अधिकतर जगह बारिश होने का अनुमान है, उनमें तीन जिले गढ़वाल मंडल और एक जिला कुमाऊं मंडल का है. गढ़वाल मंडल के देहरादून, पौड़ी और हरिद्वार जिलों में अधिकतर जगह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कुमाऊं मंडल के नैनीताल जिले में अधिकतर जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी. मौसम विभाग ने इन जिलों के लोगों से विशेष सावधानी बरतने को कहा है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

राज्य के 9 जिलों में अनेक जगह बारिश का अनुमान लगाया गया है. मौसम विभाग के अनुसार गढ़वाल मंडल में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी जिलों में अनेक जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी. कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और चंपावत जिलों में अनेक जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी. चंपावत में बारिश के कारण स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को आज बंद रखने का आदेश दिया गया है.

इसके साथ ही मौसम विभाग ने बादलों की जोरदार गर्जना की बात भी कही है. बादलों की गर्जना के साथ बिजली भी चमकेगी. ऐसे में पेड़ों की नीचे और जंगल में नहीं जाने को कहा गया है. मौसम विभाग ने नदियों के किनारे रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने को कहा है. पहाड़ पर हो रही बारिश के कारण अचानक नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है. इसके साथ ही पहाड़ी जिलों में यात्रा करने वाले लोगों से लैंडस्लाइड के खतरे से सावधान रहने को कहा गया है. चारधाम यात्रियों से भी विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है.

ये भी पढ़ें:- सिमली ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के प्रभावितों संग हुई जनसुनवाई, बीआरओ ने बताए सरकारी मानक

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img