03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सिमली ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के प्रभावितों संग हुई जनसुनवाई, बीआरओ ने बताए सरकारी मानक

Spread the love

एफएनएन, थराली: सिमली ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग 109 के चौड़ीकरण से प्रभावित स्थानीय काश्तकारों, आवासीय मकान मालिकों और अन्य प्रभावितों की जनसुनवाई हुई. उपजिलाधिकारी थराली अबरार अहमद की अध्यक्षता में बीआरओ के कमान अधिकारी मनोहर कुमार और तहसील प्रशासन के आला अधिकारियों ने जनसुनवाई कर राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण से सम्बंधित जानकारियां दी.

जनसुनवाई में स्थानीय प्रभावितों ने सड़क चौड़ीकरण को लेकर अपनी शंकाएं और मुआवजा प्रकरणों और मानकों को लेकर सवाल किए. जिनका जवाब देते हुए बीआरओ के कमान अधिकारी मनोहर कुमार ने बताया कि सड़क बाजार क्षेत्रों में नाली और दीवारों समेत कुल 10 मीटर चौड़ी की जानी है. बाकी जहां आबादी क्षेत्र नहीं है, वहां पर सड़क को 24 मीटर तक चौड़ा बनाया जाना प्रस्तावित है. इसके लिए भूमि अधिग्रहण करने के साथ ही लंबित मुआवजा प्रकरणों का शीघ्र निपटान किया जाना है. स्थानीय प्रभावितों ने सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे प्रत्येक प्रभावितों को उचित मुआवजा देने की मांग की. इस पर बीआरओ के कमान अधिकारी ने स्पष्ट करते हुए कहा कि फिलहाल सड़क का चौड़ीकरण आबादी क्षेत्र में पर्याप्त है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
बीआरओर के कमान अधिकानी ने बताया कि इन क्षेत्रों में नालियों समेत अन्य कार्यों के लिए कुल 10 मीटर ही सड़क का चौड़ीकरण होना है. साथ ही उन्होंने कहा कि आबादी क्षेत्र में कम से कम नुकसान हो और सड़क पर्याप्त रूप से चौड़ी भी हो सके, इस दिशा में बीआरओ कार्य कर रहा है. ताकि आवासीय मकानों को क्षति भी न पहुंचे और सुगम यातायात के लिए सड़क पर्याप्त चौड़ी भी हो सके.

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img